They Call Him OG: पवन कल्याण स्टारर ने दुनिया भर में रिलीज से पहले बेच डालीं इतने करोड़ की टिकट्स, जानिए यहां

They Call Him OG Advance Booking: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नई एक्शन ड्रामा फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) दुनिया भर की टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। फिल्म पहले दिन धांसू कमाई कर सकती है।

They Call Him OG Advance Booking: तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) 25 सितंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मूवी पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'दे कॉल हिम ओजी' ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक अलग रिकॉर्ड बना दिया है। यह मूवी दुनिया भर की टिकट खिड़की पर एडवांस बुकिंग के मामले में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

They Call Him OG Advance Booking

Image Source: IMDb

'दे कॉल हिम ओजी' ने दर्ज कराई शानदार एडवांस बुकिंग

पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये के लगभग एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। इस आंकड़े को देखकर फैन्स भी हैरान रह गए हैं। सभी को लग रहा है कि यह मूवी पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आंतक मचा देगी। यह आंकड़े ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk द्वारा साझा किए गए हैं।

End of Feed