They Call Him OG Box Office Collection: 7वें दिन भी चला 'दे कॉल हिम ओजी' का जादू, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 2, 2025, 07:45 AM IST

They Call Him OG Box Office Collection Day 7: साउथ के जाने-माने एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके बाद फिल्म दे कॉल हिम ओजी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

They Call Him OG Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पवन कल्याण की इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म दे कॉल हिम ओजी को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने 7वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

They Call Him OG Collection

Image Source: OG Movie

'दे कॉल हिम ओजी' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। अब फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए। फिल्म दे कॉल हिम ओजी का 7वें दिन भी जलवा बरकरार है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ पवन कल्याण की फिल्म का कुल कलेक्शन 161.85 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म दे कॉल हिम ओजी की कमाई के इन आंकड़ों ने मेकर्स और फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म दे कॉल हिम ओजी की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं, जिसमें बदलवा देखने को मिल सकता है।

End of Feed