The Vvaan Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The VVan: Force of the Forest) बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। 12 दिन पूरे करने के बाद अब इस मूवी का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी गिरता नजर आ रहा है। 'दृश्यम 3' की रिलीज के बाद से ही 'द वन' बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करने में लगी हुई है। फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अच्छी रिकवरी देखने को मिली। आइए देखते हैं इन 12 दिनों में 'द वन' कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija ने वायरल हुए किसिंग वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बताया 'पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन...')
'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
12वें दिन 'द वन' ने कमाए इतने करोड़
ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने मंगलवार को 1.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब इसकी कुल भारत नेट कमाई अब 64.25 करोड़ हो गई है। वहीं दूसरी ओर भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 76.30 करोड़ पहुंच गया है। विदेशों में भी फिल्म ने अपनी कमाई जारी रखी है। 11वें दिन फिल्म ने करीब 95 लाख का कलेक्शन किया था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' को सेंसर से मिला UA 16+ सर्टिफिकेट, इतना होगा रनटाइम)
'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' एक हिंदी फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी को मध्य भारत के जंगलों बैकग्राउंड में रखा गया है और यह पटना के पास स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित बताई जाती है। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और मिलिंद गुनाजी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
