The Vvaan Box Office: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। लोककथा और फैंटेसी से जुड़ी इस थ्रिलर को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच अच्छा माहौल बना हुआ था। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी मजबूत रही और शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स में स्पॉट बुकिंग से भी उम्मीदें बढ़ी हैं। दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए खास मानी जा रही है। मौजूदा शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए फिल्म उनके पिछले कुछ सालों की सबसे बड़ी ओपनिंग देने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'हम जल्द साथ काम करने वाले थे...' ‘हनुमान अंश’के डायरेक्टर ने Mushtaq Khan को दी श्रद्धांजलि)
पहले दिन कितना कमाएगी द वन? (pic credit- the vvaan movie)
पहले दिन कितना कमाएगी द वन?
सैकनिल्क के मुताबिक, शुक्रवार 25 सितंबर को रात 8 बजे तक फिल्म द वन ने करीब 7.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म को खास तौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं मुंबई भी फिल्म की कमाई में बड़ा योगदान दे रही है। फिल्म के छठी मैया वाले गाने ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। इसे छठी मैया को समर्पित बॉलीवुड का पहला गाना बताया जा रहा है। रात के शो से फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पहले दिन का कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 10 सालों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे बड़ी ओपनिंग बन जाएगी। उनकी पिछली फिल्म ‘परम सुंदरी’, जिसमें वह जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे, ने पहले दिन 7.37 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 2016 से 2026 के बीच उनकी फिल्म ‘थैंक गॉड’ ने पहले दिन 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
क्या है फिल्म की कहानी?
द वन की कहानी एक ऐसे शहरी युवक की है, जिसका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। वह अपने परिवार के गांव लौटता है, जो बिहार में है। गांव के लोगों का मानना है कि वहां मौजूद जंगल रहस्यमयी और खतरनाक है। इसी वजह से गांव में सख्त नियम है कि सूरज ढलने के बाद कोई भी जंगल के अंदर नहीं जाएगा। लेकिन सिद्धार्थ का किरदार इन पुरानी मान्यताओं पर विश्वास नहीं करता। वह रात में जंगल में चला जाता है। इसके बाद उसकी एक गलती से एक गुस्सैल देवी और डरावने राक्षस जाग जाते हैं। अब गांव को तबाही से बचाने के लिए उसे अपने पुराने विचार बदलने होंगे, आस्था पर भरोसा करना होगा और इन अंधेरी ताकतों का सामना करना होगा।
