The Paradise Box Office Day 1: साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर नानी (Nani) की फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) को निर्माताओं ने 24 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में पेश किया। इस मूवी की एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा था कि यह ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में तहलका मचाने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि हुआ भी ठीक ऐसा ही। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा ने नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। आइए देखते हैं हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: SCOOP:रिलीज से पहले ही Salman Khan की 'मॉन्स्टर' ने छापे करोड़ों, PVR INOX ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स!!)
'द पैराडाइज' बनी नानी के करियर की बेस्ट ओपनर (Pic Credit: Instagram)
ओपनिंग डे पर 'द पैराडाइज' ने की ताबड़तोड़ कमाई
Sacnilk के अनुसार 'द पैराडाइज' ने भारत में पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। फिल्म ने करीब 9,732 शोज के साथ लगभग 49 प्रतिशत की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी दर्ज की। तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है जबकि हिंदी वर्जन ने भी अच्छी शुरुआत की। इस मूवी को एक दिन पहले चुनिंदा जगहों पर हुए पेड प्रीव्यूज का भी फायदा मिला। इन प्रीव्यूज से हुई कमाई 11.60 करोड़ रुपये बताई गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: Anurag Kashyap के 'गलत फिल्में चुनने' वाले बयान पर भड़के 'Gondhal' डायरेक्टर, बोले 'पहले फिल्म तो देखिए...')
ओपनिंग डे और पेड प्रीव्यूज की कमाई को जोड़ने के बाद फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी ओर भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 54.90 करोड़ रुपये और विदेशों से लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई बताई गई है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 74.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। नानी की इस मूवी ने अपनी ही फिल्म 'हिट द थर्ड केस' को पीछे छोड़ दिया है। 'द पैराडाइज' की कहानी को मेकर्स 1980 के दशक के बैकग्राउंड में सेट किया है। इस मूवी में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
