The Odyssey Box Office Day 10: मशहूर निर्माता-निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) 17 जुलाई को निर्माताओं द्वारा रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए 10 दिन पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि 10 दिनों के बाद भी 'द ओडिसी' डबल डिजिट में बिजनेस करने में कामयाब रही है। भारत में अब तक यह फिल्म 140 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। तो चलिए देखते हैं 'द ओडिसी' ने दूसरे रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: शूटिंग सेट से लीक हुईं Sai Pallavi और Vijay Sethupathi की पिक्स, हावड़ा ब्रिज पर नजर आए मणिरत्नम)
नहीं रुक रही क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म की कमाई
10 दिनों में 'द ओडिसी' ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk ने फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर अब जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक दूसरे रविवार को इसने 11.45 करोड़ रुपये का बिजनेस भारत में किया है। 10वें दिन इस मूवी के 4,638 शोज रखे हुए थे। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 11.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब इन 10 दिनों में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 142.86 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ने में सफल रही है। आने वाले दिनों में यह 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhoom 4' का हिस्सा होंगे Ranbir Kapoor !! बड़ा खुलासा करते हुए बताया पूरा सच)
थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन; से कड़ी टक्कर के बावजूद 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। विजय की पॉलिटिकल एक्शन फिल्म ने पहले सप्ताहांत में जबरदस्त कमाई की। इसमें भारत में अनुमानित 124.75 करोड़ नेट और 145.98 करोड़ ग्रॉस है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
