The Conjuring Last Rites Box office: 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने पास किया मंडे टेस्ट, कमाई रही इतने करोड़

The Conjuring Last Rites Box office: माइकल चावेस (Michael Chaves) के डायरेक्शन में बनी हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (The Conjuring: Last Rites) ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस मूवी में मंडे टेस्ट पास करते हुए चौथे दिन करोड़ों रुपये का बिजनेस किया है।

The Conjuring Last Rites Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर माइकल चावेस के निर्देशन में बनी वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन की हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (The Conjuring: Last Rites) ने रविवार के दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इस हॉरर थ्रिलर को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' मंडे टेस्ट पास करने में विफल रही है। आइए जानते है कि 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने इन 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

The Conjuring Last Rites Box office Day 4

Image Source: IMDb

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (The Conjuring: Last Rites) ने सोमवार के दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 55.50 करोड़ रुपये छाप चुकी है। शुरुआती वीकेंड में भी इस मूवी ने शानदार कमाई की थी। इस मूवी को हिंदी के साथ-साथ तमिल में भी डब किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी इस मूवी को अच्छे रिव्यू मिले हैं।

End of Feed