The Bhootnii Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन फुस्स निकली संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी फिल्म, रेड 2 के आगे उड़े तोते

The Bhootnii Box Office Collection Day 2: द भूतनी( The Bhootni) की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है। बात करें शुक्रवार के कलेक्शन की तो फिल्म ने केवल लाखों में कमाई की है। रेड 2 के आगे द भूतनी डरती हुई नजर आ रही है ।

The Bhootnii Box Office Collection Day 2: संजय दत्त-मौनी रॉय-पलक तिवारी और सनी सिंह स्टार हॉरर-कॉमेडी मूवी 'द भूतनी' को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म का जिस तरह से प्रमोशन किया गया था थिएटर में यह उतना धमाल नहीं मचा पाई। संजय दत्त की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल फुस्स साबित हुई। जहां पहले दिन कुछ करोड़ की कमाई की उम्मीद थी वह लाखों में सिमटकर रह गई। जिस तरह से दूसरे दिन की कमाई सामने आई है देखकर लग रहा है कि यह वीकेंड पर भी नहीं टिक पाएगी । आइए बताते हैं दूसरे दिन कितनी हुई 'द भूतनी' की कमाई।

The Bhootnii Box Office Collection Day 2

द भूतनी( The Bhootni) की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है। बात करें शुक्रवार के कलेक्शन की तो फिल्म ने केवल 62 लाख की कमाई की है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 65 करोड़ था । दो दिन की कुल कमाई के अनुसार फिल्म ने 1.27 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि यह दो दिन की कमाई बहुत निराशजनक है। द भूतनी में मल्टीस्टारकास्ट होने के बावजूद भी इसकी कहानी दर्शकों तक पहुँच नहीं पाई। दूसरी तरफ फिल्म की टक्कर अजय देवगन( Ajay Devgan) की रेड 2( Raid 2) से हुई है जिसका असर भी कमाई पर पड़ा है।

End of Feed