The Bhootnii Box Office Collection: सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी 'द भूतनी', 'रेड 2' के आगे फीका पड़ेगा जलवा

  • Authored by: अभय
  • Updated May 1, 2025, 08:03 AM IST

The Bhootnii Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मौनी रॉय (Mouni Roy) की फिल्म द भूतनी (The Bhootnii) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन करने जा रही है। फिल्म की कमाई में ओपनिंग डे के बाद उछाल देखने को मिल सकता है।

The Bhootnii Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म द भूतनी (The Bhootnii) आज यानी 1 मई को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ चुकी है। संजय दत्त की ये फिल्म रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। क्योंकि संजय दत्त की ये फिल्म अजय देवगन की मूवी रेड 2 को सीधी टक्कर दे रही है। जिसका असर फिल्म द भूतनी की कमाई पर भी देखने को मिलने वाला है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म द भूतनी की ओपनिंग डेट की कमाई को लेकर रिपोर्ट्स सामने आनी शुरू हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

The Bhootnii Day 1 Collection

ओपनिंग डे पर ये रहेगा 'द भूतनी' का कलेक्शन

संजय दत्त और मौनी रॉय (Mouni Roy) की लीड रोल वाली फिल्म द भूतनी लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से 'द भूतनी' की पहले दिन की कमाई को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त की फिल्म द भूतनी पहले दिन 3-4 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। फिल्म की कमाई के आंकड़ें को काफी अच्छा माना जा रहा है। इस फिल्म में संजय दत्त और मौनी रॉय के साथ पलक तिवारी (Palak Tiwari) और सनी सिंह (Sunny Singh) भी लीड रोल में हैं।

End of Feed