The Bengal Files box office Day 5: विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी मिथुन चक्रवर्ती और अनुम्पम की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के कलेक्शन ने निर्माताओं को निराश कर दिया है। 5 सितंबर के दिन इस मूवी को मेकर्स ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया था। इस मूवी के ट्रेलर को जिस तरह का रिएक्शन मिला था, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि 'द बंगाल फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हर रिकॉर्ड को तोड़ देगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी यह कमाई के मामले विफल रही है। आइए देखें इस मूवी ने 5 दिनों में कितना बिजनेस किया है।
Pic Credit: IMDb
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' ने मंगलवार के दिन कुल 1.29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी के कलेक्शन में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 5 दिनों में यह मूवी 9.19 करोड़ रुपये रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस मूवी को बनाने में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। फिल्म की 5 दिनों की कमाई को देखने के बाद 'द बंगाल फाइल्स' के लिए अपने बजट को क्रॉस करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।
'द बंगाल फाइल्स' अग्निहोत्री की फाइल्स की तीसरी और अंतिम किस्त है। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई थीं। 'द बंगाल फाइल्स' विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के कथित नरसंहार पर प्रकाश डालती है। इस मूवी में शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, सौरव दास, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर अहम रोल में मौजूद हैं।
