Thamma Box office Day 16: जल्द परदे से उतर जाएगी आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म, कमाई कुल इतने करोड़

Thamma box office collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की कमाई में अब कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। कई लोगों का मानना है कि ये फिल्म जल्द ही बड़े परदे से उतर जाएगी। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Thamma Box Office Collection Day 16: आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) की कमाई अब धीरे-धीरे सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है। इस मूवी को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं और अभी तक यह 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। निर्माताओं को दिन-रात यह चिंता खाए जा रही है कि 'थामा' अपने बजट को निकालने में सफल रहेगी या नहीं। आइए देखें इस मूवी ने बुधवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Thamma Box office collection day 16

Pic Credit: IMDb

धीमी पड़ रही है 'थामा' की कमाई

मंगलवार को टिकटों की कीमतों में छूट के कारण आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखा गया था। इसने मंगलवार के दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद बुधवार के दिन भी इसने 2 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'थामा' 16 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 126.05 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है।

End of Feed