Thamma Box Office Collection Day 13: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक बजट का पैसा नहीं निकाल पाई 'थामा', इतनी हुई कुल कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 3, 2025, 07:20 AM IST

Thamma Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म थामा (Thamma) को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। अब फिल्म थामा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने 13वें दिन...

Thamma Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म थामा (Thamma) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म थामा की पहले दिन की कमाई को छोड़ दे तो ये मूवी किसी दिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को रिलीज हुए अब 13 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म थामा 13वें दिन भी कोई खास कमाई नहीं कर पाई। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Thamma Box Office Collection

Image Source: Thamma Movie

'थामा' ने 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा एक बार फिर अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म थामा को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। अब फिल्म थामा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120.05 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बताते चले कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की कमाई के ये आंकडे अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी है जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। फेमस डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर (Aditya Sarpotdar) के डायरेक्शन में बनी फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और परेश रावल (Paresh Rawal) भी अहम रोल में नजर हैं।

End of Feed