Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ था। पहली बार शाहिद और कृति ने साथ में काम किया है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
TBMAUJ Box Office Collection Day 1 (credit pic: Instagram)
फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
Sacnilk .Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी। पहले दिन थिएटर्स में फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 14 प्रतिशत था जिसमें मॉर्निंग शो में ऑक्यूपेंसी 8.8 प्रतिशत था। वहीं, इवनिंग में 13.62 प्रतिशत था। फिल्म की कहानी AI रोबोट के साथ प्यार पर आधारित है। फिल्म में शाहिद ने वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। वहीं, कृति ने सिफरा नाम की रोबोट का रोल प्ले किया है। फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है। फिल्म को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में शाहिद, कृति के साथ डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म गानों को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद और कृति के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
