100 करोड़ तो पक्का कमाएगी धनुष-कृति की फिल्म तेरे इश्क में, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

Tere Ishk Mein Box office Prediction: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का अच्छा खासा बज बना बुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिलीज से पहले ही मूवी ने मोटी कमाई कर ली है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये मूवी आराम से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी।

Tere Ishk Mein Box office Prediction: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। ट्रेलर को देखने के बाद ही लोग ये कहने लगे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करेगी। अब तेरे इस्क में की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। रिलीज से पहले ही मूवी ने मोटी कमाई कर ली है। इस बीच ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ये दावा किया है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये आराम से कमा लेगी। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

tere ishk mein box office prediction

pic credit- tere ishk mein poster

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी फिल्म

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। सुमित ने कहा, ' धनुष और कृति की फिल्म तेरे इश्क में इस फ्राइडे करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ये बहुत बड़ी पैन इंडिया रिलीज है क्योंकि हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में काफी शो मिलने वाले है। ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है और एडवांस बुकिंग भी अच्छी हो रही है। ऐसे में फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर आराम से 20 करोड़ की कमाई करने वाली है। पहले वीकेंड मूवी 50 करोड़ तक बिजनेस कर सकती है। वहीं तेरे इश्क में की कुल कमाई आराम से 100 करोड़ से ज्यादा होगी।'

End of Feed