Tere Ishk Mein Box office Day 5: मशहूर निर्माता-निर्देश आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein ) को 28 नवंबर के दिन रिलीज किया गया था। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन दिखाई दी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'तेरे इश्क में' को शानदार रिव्यू मिले हैं। यही वजह है कि धनुष और कृति सेनॉन की रोमांटिक ड्रामा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने मंगलवार को डबल डिजिट में कलेक्शन कर मेकर्स को खुश कर दिया है। तो चलिए देखते हैं 5 दिनों इस मूवी ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Pic Credit: IMDb
'तेरे इश्क में' ने 5वें दिन दर्ज कराई भारी बढ़ोतरी
Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक धनुष (Dhanush) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) ने 5वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को फिल्म की कमाई केवल 8.75 करोड़ थे। मंगलवार को कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि यह दूसरे वीकेंड में एंट्री लेने से पहले ही 100 करोड़ रुपये छाप लेगी। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 71 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' की कहानी की बात करें तो यह सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है। धनुष एक सीधे-सादे, ईमानदार और संवेदनशील लड़के के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसे कॉलेज के दिनों में एक लड़की से प्यार हो जाता है। उस लड़की के रोल में कृति सेनॉन हैं। फिल्म इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय जरूर दें।
