Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाह्नवी-वरुण की फिल्म ने मचाया धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2025, 07:02 AM IST

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए देखते हैं कलेक्शन रिपोर्ट

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को बड़े पर्दे पर दस्तक दिए एक दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती दिखाई दीं। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1

Image Source: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक दिन पूरा कर लिया है, अब फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई देखने के बाद फैंस और मेकर्स ने राहत की सांस की है।

End of Feed