बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने 24 अप्रैल 2026 के दिन फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ये फाइनल कर दिया है कि वो अपनी नई मूवी अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करेंगे। सलमान खान की इस फिल्म को वामशी पैडिपल्ली बना रहे हैं और इसका निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। इस एक्शन एंटरटेनर में भाईजान के साथ साउथ अदाकारा नयनतारा दिखाई देंगी। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है कि वो एडवांस में ईद 2027 की बुकिंग कर रहे हैं। सालों से ये त्योहार सलमान खान के नाम रहा है, जिस कारण फैंस भाईजान की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर का इंतजार अभी से करने लग गए हैं। (ये भी पढ़े: 30 सालों के बाद Kajol ने क्यों तोड़ा NO-KISSING रूल? एक्ट्रेस बोली "मैं काफी असहज थी...")
Salman VS Prabhas On EID 2027
EID 2027 पर Salman Khan से भिड़ेंगे Prabhas
सलमान खान ने जैसे ही ये अनाउंस किया कि वो ईद 2027 पर अपनी अगली मूवी लेकर आएंगे, वैसे ही ये साफ हो गया है कि साउथ सिनेमा के बाहुबली प्रभास के साथ उनकी टक्कर होगी। असल में प्रभास भी इन दिनों एक एक्शन एंटरटेनर में व्यस्त हैं, जिसको संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं। संदीप रेड्डी और प्रभास अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर स्पिरिट को अगले साल ईद के मौके पर ही लाने की सोच रहे हैं। ऐसे में सलमान खान और प्रभास के बीच मेगाक्लैश होता नजर आ रहा है। (ये भी पढ़े: 'डर नहीं दहशत हूं...' शाहरुख खान ने King बनकर उड़ाया गर्दा, लुक देख फैंस के उड़ गए होश)
क्या है Prabhas की Spirit की कहानी
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों एनिमल की सफलता के रथ पर सवार हैं और स्पिरिट को शूट कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के आसपास घूमती दिखाई देगी, जो गुंडों और भ्रष्टाचारियों को चुन-चुनकर मारेगा। स्पिरिट को लेकर अभी केवल इतनी ही जानकारी सामने आई है। फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में दिखाई देंगी। फिल्म स्पिरिट का फर्स्ट पोस्टर इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है और दर्शक अब इसके टीजर-ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
क्या है Salman Khan की अपकमिंग मूवी कहानी
सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग मूवी की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर वामशी एक नई कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसे वो सलमान खान के साथ बड़े स्तर पर शूट करेंगे। फिल्म में सलमान-नयनतारा के किरदार क्या होंगे, अभी इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। सलमान-नयनतारा डायरेक्टर वामशी की मूवी की शुरुआत कर चुके हैं, जिसकी जानकारी दिल राजू वीडियोज के माध्यम से दे चुके हैं।
EID 2027 पर होने वाले महाक्लैश से चीख उठेगा बॉक्स ऑफिस
सलमान खान ने जिस कॉन्फिडेंस से अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर का ऐलान किया है, उससे साफ है कि वो एक जबरदस्त एक्शन मूवी लाने वाले हैं, जो केवल उनके फैंस के लिए बनाई जाएगी। इसके दूसरी तरफ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी स्पिरिट को बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो ईद 2027 पर होने वाले इस मेगाक्लैश से बॉक्स ऑफिस चीख उठेगा और दर्शक भी कन्फ्यूज होंगे कि वो किस कलाकार की मूवी का टिकिट पहले खरीदें। वैसे आप सलमान-प्रभास में से किसे ईद 2027 पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
