Spider-Man Brand New Day India Box Office: 300 करोड़ी बनी टॉम हॉलैंड की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Spider-Man Brand New Day India Box Office Day 4: डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। फिल्म जल्द ही 300 करोड़ी बनने वाली है।

Spider-Man Brand New Day India Box Office Day 4: हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man Brand New Day) ने रिलीज के दिन से इंडिया में तहलका मचाया हुआ है। यह मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। यह हॉलीवुड फिल्म के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड में से एक बन गई है। भारत में हॉलीवुड फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग डे का रिकॉर्ड बनाने के बाद वीकेंड में भी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने अच्छी ग्रोथ दर्ज कराई है। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: RD Burman Biopic: स्पेशल कैमियो करेंगे Akshay Kumar, नीरज पांडे ने की तगड़ी प्लानिंग)

Spider-Man Brand New Day India Box Office Day 4

300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Pic Credit: Instagram)

चार दिनों में इतना हुआ 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का कलेक्शन

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर आ रहे शुरुआती अनुमानों के मुताबिक इस मूवी ने चौथे दिन यानी रविवार को भारत में 73 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं। इससे पहले फिल्म ने गुरुवार को 60.60 करोड़, शुक्रवार को 49.35 करोड़ और शनिवार को 70.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी की चार दिनों में भारत में नेट कमाई 253.20 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में इसकी ग्रॉस कमाई अब 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में सबसे तेज 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनी है। रविवार के दिन इस मूवी ने सिनेमाघरों में शानदार ऑक्यूपेंसी भी दर्ज कराई थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jennifer Winget ने अपनी हल्दी सेरेमनी का शेयर किया शानदार वीडियो, एक्ट्रेस ने ढोल पर जमकर लगाए ठुमके)

दर्शकों की लगातार यह मूवी पसंद आ रही है। बीते 4 दिनों से सिनेमाघर एकदम फुल चल रहे हैं। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की चौथी स्टैंडअलोन स्पाइडर-मैन फिल्म और इस फ्रेंचाइजी की 38वीं फीचर फिल्म है। टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर के रोल में और जेंडया MJ के रोल में वापसी की है जबकि सैडी सिंक जीन ग्रे के तौर पर MCU में शामिलहुई हैं।

End of Feed