Jatadhara Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सोनाक्षी सिन्हा की जटाधरा, कमाए इतने रुपये

Jatadhara Box office Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा आज रिलीज हो गई है। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन फिलहाल जो बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट सामने आई है, उसे जानकर आपको झटका लगेगा। ऐसी खबर सामने आई है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है।

Jatadhara Box office Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे थे। लोगों का ये मानना था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी। हालांकि अब जो रिपोर्ट सामने आई है, उसको जानकर मेकर्स का दिल टूट जाएगा। ऐसी खबर सामने आई है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जटाधरा को दर्शकों ने जरा सा भी भाव नहीं दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

jatadhara box office

pic credit- jatadhara film

पहले दिन ही फेल हो गई सोनाक्षी सिन्हा की जटाधरा

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा ने अबतक केवल 10 लाख रुपये की कमाई की है। इसमें कुछ बदलाव आ सकता है, फिल्म थोड़ी बहुत कमाई कर सकती है। फिर भी ऐसा लगता है कि फिल्म 1 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाएगी। ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा को लोगों ने बकवास बताया है। शुरू से लेकर अंत तक यह फिल्म इतनी बोरिंग है कि जब इसमें कोई हॉरर सीन आता है तो दर्शक डरने के बजाय हंसना शुरू कर देते हैं। फिल्म को देखकर आपका मूड पक्का खराब हो जाएगा। फिल्म में न डर है ना ही इसकी कहानी अच्छी है। मेकर्स लोगों को एंटरटेन करने में पूरी तरह से फेल साबित हो गए है।

End of Feed