Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 16: आमिर की फिल्म ने 16वें दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 6, 2025, 10:33 AM IST

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 16: बॉलीवु़ड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है। फिल्म ने 16वें दिन इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) और जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म का अब भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को इस फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल देखा और भारत में 140 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 20 जून 2025 को रिलीज हुई फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने 16वें दिन कितनी कमाई की है।

Sitaare Zameen Par Collection

सितारे जमीन पर ने किया इतना कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, सितारे ज़मीन पर ने तीसरे शनिवार को 5.54 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 143.34 करोड़ रुपये हो गया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 88.9 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में 46.5 करोड़ रुपये जोड़े। तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 2.4 करोड़ रुपये की कमाई के बाद शनिवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है।

End of Feed