'Singham Again' Box office collection: कछुए की चाल चल रही है अजय देवगन की फिल्म, 'भूल भुलैया 3' ने दी पटखनी

'Singham Again' Box office collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की कमाई अब धीरे-धीरे गिरती जा रही है। 12 दिनों में 'सिंघम अगेन' से ज्यादा कलेक्शन कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने किया है। आइए देखें अजय देवगन स्टारर ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Ajay devgn's 'Singham Again' Box office collection Day 12: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन थ्रिलर मूवी 'सिंघम अगेन' (Singham Again) 1 नवंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' ने भी दस्तक दे दी थी। दोनों ही फिल्मों का सिनेमाघरों में तगड़ा क्लैश देखने को मिला था। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और इनका कलेक्शन भी 200 करोड़ रुपये के पार है। हैरानी की बात यह है कि 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इन 12 दिनों में अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' को मात देकर आगे निकल गई है। आइए देखें फिल्म की पूरी कमाई कितनी हुई है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Beats Singham Again on Box Office

'भूल भुलैया 3' के सामने नहीं टिक पाई 'सिंघम अगेन'

सोमवार के दिन अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' के कलेक्शन 68% की गिरावट देखी गई थी। फिल्म ने 11वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk के मुताबिक 'सिंघम अगेन' ने मंगलवार यानी 12वें दिन कुल 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 214.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'भूल भुलैया 3' की बात करें तो 12 दिनों का इस मूवी का कारोबार 220 करोड़ रुपये के पार है।

End of Feed