'Singham Again' Box office collection: अजय देवगन स्टारर की हालत हुई खस्ता, 14वें दिन निराशाजनक रही कमाई

'Singham Again' Box office collection Day 14: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को लेकर उम्मीद थी कि ये घरेलू बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। यह मूवी 250 करोड़ रुपये भी कमा नहीं पाई है।

'Singham Again' Box office collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल होते हुए नजर आ रहा है। 1 नवंबर के दिन 'सिंघम अगेन' (Singham Again) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अजय देवगन स्टारर को रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं। इन 2 हफ्तों में यह मूवी 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। हर गुजरते दिन के साथ इस मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। आइए देखें फिल्म ने गुरुवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'Singham Again' Box office collection

'सिंघम अगेन' को लेकर अब जो अर्ली एस्टिमेट्स सामने आए हैं उनके मुताबिक अजय देवगन स्टारर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार यानी 14वें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक केवल 220.5 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' की टक्कर कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' से ना हुई होती तो यह अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी होती।

End of Feed