Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) स्टारर 'शैतान'(Shaitaan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अजय, आर माधवन के साथ ज्योतिका और जानवी बोडीवाला भी मुख्य भूमिका में हैं। 8 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए है। दर्शकों के सिर शैतान का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। तीसरे हफ्ते में रिलीज हुई सभी फिल्मों से ज्यादा शैतान कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 20 दिन में कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Shaitaaan Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
विकास बहल की फिल्म ने 20वें दिन 1.55 करोड़ की कमाई की। हॉरर थ्रिलर फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट बुधवार यानी 27 मार्च को 11.9 प्रतिशत था। फिल्म ने 20 दिनों में 132.5 करोड़ की कमाई की है।
तीसरे हफ्ते में भी शैतान का दिखा बज
शैतान की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ की कमाई की की। फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 34.55 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते के मंडे को फिल्म ने 3.15, तीसरे हफ्ते के मंगलवार को 2.25 करोड़ की कमाई थी। तीसरे हफ्ते के बुधवार का आकंड़ा सामने आ गया है।
जल्द 200 करोड़ का आंकडा पार करेगी शैतान
शैतान ने वर्ल्डवाइड भी धमाकेदार बिजनेस किया है। जियो स्टूडियो ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आकंड़ा शेयर किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 187.82 करोड़ का बिजनेस किया है। शैतान 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर है। शैतान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा, कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस और रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
