Shaitaan Box Office Collection Day 11: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म 'शैतान' को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। हॉरर फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। फिल्म ने 10 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स को पूरी उम्मीद हैं कि फिल्म के तीसरे हफ्ता शानदार होने वाला है। आइए जानते हैं फिल्म ने 11वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
Shaitaan Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
'शैतान' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने 11 वें दिन सबसे कम कमाई की। फिल्म ने 11वें दिन 2.15 करोड़ की कमाई। फिल्म की कमाई देखकर को मेकर्स को झटका लगने वाले हैं।
11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
फिल्म ने 11 दिन में कुल मिलाकर 106. करोड़ की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ की कमाई की थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 79.95 करोड़ की कमाई की। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 16. 87 की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10 दिन में 152.11 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 11वें दिन 155 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय, आर माधवन के अलावा जानकी बोडीवाला और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई है।
योद्धा को कड़ी टक्कर दे रहा हैं शैतान
शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। वश को ज्यादातर लोगों ने नहीं देखा है। इस वजह से फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 15 मार्च को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। योद्धा ने अब तक 19 करोड़ की कमाई की है।
