Shaitaan Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) इस हफ्ते यानी 8 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अजय देवगन ने फिल्म का प्रमोशन भी करना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'शैतान' का ट्रेलर जारी किया था। ट्रेलर देखने के बाद फैन्स इस हॉरर थ्रिलर को देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। 'शैतान' की एडवांस बुकिंग को देखने एक बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में सफल रहेगी।
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने लगभग 1 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी 2 दिन बाकी हैं। फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार पिछले 24 घंटों में फिल्म को और 1000 शो मिल गए हैं। ऐसे में अब 'शैतान' के कलेक्शन में लगभग 60% का उछाल देखा गया है।
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' में अजय देवगन के अलावा आर माधवन (R Madhavan), ज्योतिका ( Jyotika) और जानकी बोदिवाला लीड रोल में हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 'शैतान' गुजरती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीद है। 'शैतान' के बजट की बात करें तो इसे केवल 50 से 60 करोड़ रुपये के अंदर ही बनाया गया है।
