Savi Box Office Collection Day 5: मिस्टर एंड मिसेज माही और सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टकरा गई हैं। दोनों फिल्में बीते शुक्रवार को ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं। एक तरफ जहां जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने 5 दिनों के बाद टोटल 20 करोड से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, वहीं दूसरी और दिव्या कुमार खोसला की फिल्म सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके मूवी का टोटल कलेक्शन अभी तक डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाया है।
Savi: A Bloody Housewife Box Office Collection 5
यह भी पढ़ें- Kanye West की Ex-असिस्टेंट ने दर्ज किया यौन उत्पीड़न का मुकदमा, अश्लीस वीडियो और मैसेज करने के लगे आरोप
सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, बावजूद इसके फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई काफी औसत ही देखने को मिली है। अब पांचवे दिन के मूवी के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
दिव्या कुमार खोसला की फिल्म ने पांचवे दिन की इतनी कमाई
फिल्म सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ में दिव्या कुमार खोसला के अलावा अनिल कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस एक्शन थ्रिलर के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने Sacnilk इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 0.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म अब 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह ₹ 6.28 Cr तक पहुंच गई है।
