Sam Bahadur Day 13 Box Office: विक्की कौशल स्टारर ने 13वें दिन दिखाया दम, जल्द 100 करोड़ी बनेगी फिल्म

Sam Bahadur box office Day 13: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) धीरे-धीरे ही सही लेकिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन भी अच्छी कमाई की है।

Sam Bahadur box office Day 13: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को विक्की कौशल स्टारर देखने के बाद काफी पसंद आई और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ भी की। 'सैम बहादुर' को अच्छे रिव्यू मिलने की वजह से यह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इसे में अब फिल्म के 13वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Sam Bahadur

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कछुए की तरह कमाई कर रही है लेकिन निर्माताओं की उम्मीद है कि ये 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई के आंकड़ो में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म की टोटल कमाई 63.30 करोड़ रुपये हो गई है।

End of Feed