Sam Bahadur Box Office Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भर रही है सैम बहादुर, तीसरे रविवार को हुई अच्छी-खासी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 18, 2023, 08:26 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 17 Early Trends: मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है। विक्की कौशल की फिल्म को तीसरे वीकेंड पर मुनाफा हुआ है, जिसके बाद अब फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से थोड़ी दूर रह गई है।

Sam Bahadur Box Office Collection Day 17 Early Trends: सैम बहादुर (Sam Bahadur) बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चलते हुए रेस में धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की इस फिल्म को दुनियाभर में काफी सराहा जा रहा है। मेघला गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने एनिमल के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद भी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। सैम बहादुर से पहले मेघला, राजी जैसी सुपरहिट फिल्म भी बना चुकी है, जिसमें विक्की कौशल के साथ ही आलिया भी नजर आई थीं। जिसके बाद अब मेघला की फिल्म सैम बहादुर को भी दर्शकों ने फुल नंबर दे दिए हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है, जिसकी एक बड़ी वजह एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश भी है, जिसका सैम बहादुर को भारी नुकसान पहुंचा है।

End of Feed