Salaar VS Dunki Advance Booking Report: प्रभास ने रिलीज से पहले ही दिखा दी शाहरुख खान को औकात, देखें आंकड़े

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 14, 2023, 12:44 PM IST

Salaar VS Dunki Advance Booking Report: प्रभास की सालार और शाहरुख खान की डंकी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एडवांस बुकिंग में सालार डंकी से आगे चल रही हैं। देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

Salaar VS Dunki Advance Booking Report: प्रभास (Prabhas) की सालार (Salaar) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों का क्लैश जबरदस्त होने वाला है। दोनों सुपरस्टार की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस दोनों को थिएटर्स में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। डंकी शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म है। डंकी से पहले पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फैंस को डंकी से काफी उम्मीदे हैं। प्रभास की सालार उनकी दूसरी फिल्म है।

End of Feed