Saiyaara Box Office Day 1 Early Estimate: 'सैयारा' ने बड़े-बड़े सूरमाओं को दी धोबी पछाड़, पहले दिन लगाई पैसों की झड़ी

Saiyaara Box Office Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा आज ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी पहली ही मूवी में धमाल मचा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन मोटी कमाई करने वाली है।

Saiyaara Box Office Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने रिलीज के पहले दिन ही ये इशारा कर दिया है कि आगे चलकर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली है। पहली ही फिल्म में अहान और अनीत ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब कई दिनों तक लोग अहान और अनीत की अदाकारी को सेलिब्रेट करेंगे। काफी समय से लोगों के दिल में ये इच्छा थी कि कोई ऐसी रोमांटिक फिल्म बने जिसे देखकर सुकून और दर्द दोनों का एहसास हो। अब मोहित सुरी ने लोगों की ये मुराद पूरी कर दी है। उनकी फिल्म सैयारा को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग पसंद कर रहे है। अब तक जो आंकड़ें सामने आए है उसके हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट डे ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

saiyaara box office

image source-saiyaara

सैयारा ने अबतक कमाए इतने करोड़

सैक्निल्क के मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने दोपहर 3:20 बजे तक 8 करोड़ रुपये की मोटी कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि कुछ घंटों में ये फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म सैयारा को लेकर तमाम लोग दावें कर रहे हैं। कुछ जानकारों का ये मानना है कि सैयारा पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी। कम बजट में बनी सैयारा की कहानी और म्यूजिक में बहुत दम है। अब कल ये साफ हो जाएगा कि सैयारा ओपनिंग डे पर किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती है।

End of Feed