Ruslaan Box Office Day 2: कलेक्शन देख Aayush Sharma की उड़ी नींद, फिल्म को देख दर्शकों ने भी पकड़े अपने कान

Ruslaan Box Office Day 2: आयुष शर्मा और सुश्री श्रेया मिश्रा स्तरर फिल्म रुसलान रिलीज होते ही मुंह के बल गिर गई है। फिल्म की कमाई देख एक्टर के साथ-साथ मेकर्स की नींदे भी उड़ गई हैं, इस रिपोर्ट में जनिउए दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा।

Ruslaan Box Office Day 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला था, जिसके चलते अब फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछली फिल्मों की तरह आयुष की फिल्म रुसलान भी लोगों के दिलों में जादू चलाने में नकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए पसीने छूट गए। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई कर ली है जानिए टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Ruslaan Box Office Collection Day 2

आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म रुसलान (Ruslaan) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.55 लाख कमाए, लेकिन दूसरे दिन बुरा हाल होते हुए 0.85 लाख का कलेक्शन किया। ऐसे में इन दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.40 करोड़ रहा जो काफी निराशाजनक है। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की फिल्म मैदान से है। ऐसे में इस फिल्म का टिकना इस बवंडर में काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इस फिल्म में आयुष के अलावा जगपति बाबू, विद्या मालवड़े, सुश्री श्रेया मिश्रा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

End of Feed