Dhurandhar 2 Collection Record: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म धुरंधर : द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) अब भारत के बाहर भी धमाल मचा रही है। फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में वो कमाल कर के दिखा दिया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में कितना कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 Box office Day 18: भारत में धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, 18 वें दिन पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा)
'धुरंधर 2' ने विदेश में मचाया धमाल Image Source: Dhurandhar 2 Movie
'धुरंधर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में मचाया धमाल
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से अपनी कलेक्शन रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म अब इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी जमकर कमाई कर रही है। नॉर्थ अमेरिकी बाजार फिल्म का सबसे बड़ा विदेशी गढ़ बन गया है। 25 मिलियन डॉलर के मील के पत्थर को पार करने के बाद अब 26 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी धुरंधर द रिवेंज ने एसएस राजमौली की बाहुबली 2 द कन्क्लूजन का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 20.2 मिलियन डॉलर कमाए थे। इस उपलब्धि ने धुरंधर 2 को नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बना दिया है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 17: तीसरे शनिवार भी धुरंधर 2 का चला सिक्का, 17 वें दिन की मोटी कमाई)
जर्मनी में भी काटा गदर
फिल्म धुरंधर 2 केवल नॉर्थ अमेरिका ही नहीं, जर्मनी में भी धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज अब जर्मनी में €1 मिलियन (10 करोड़ रुपये से ज्यादा) का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिससे ये देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म का इंडिया के बाहर ये जलवा देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
'धुरंधर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में उड़ाया गर्दा Image Source: Dhurandhar 2 Movie
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), आर माधवन (R Madhavan), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) अहम रोल में हैं।
