Dhurandhar 2 Box Office Day 10: 1200 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 10 वें दिन मचाया धमाल

Dhurandhar 2 Box Office Day 10: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धुरंधर 2 ने 10 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है।

Dhurandhar 2 Box Office Day 10: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धुरंधर 2 ने 10 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office

pic credit- dhurandhar 2 film

धुरंधर 2 ने किया धमाका

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हालांकि वीक डे में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी, लेकिन वीकेंड ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। शनिवार को भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ घरेलू कमाई 800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। वहीं ग्रॉस घरेलू कलेक्शन 900 करोड़ रुपये से ऊपर निकल गया और 10 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे शनिवार को फिल्म ने 62.85 करोड़ रुपये कमाए। यह पिछले दिन के 41.75 करोड़ रुपये से 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है। 10 दिनों में धुरंधर 2 का भारत में नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों से 296 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

End of Feed