Ramayana: स्टार एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म रामायण को लेकर अमेरिका में दर्शकों का उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। लॉस एंजिल्स में 27 अक्टूबर को हुए फिल्म के प्रीमियर के बाद इसकी एडवांस बुकिंग में बड़ा उछाल आया है। फिल्म की शुरुआती प्रतिक्रियाओं का असर टिकटों की बिक्री पर भी देखने को मिल रहा है। अब फिल्म की नजर अमेरिका में हिंदी फिल्मों की एडवांस बुकिंग के बड़े रिकॉर्ड पर है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2026: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने रखा करवा चौथ का व्रत, मुंबई में अनिल कपूर के घर जुटीं बॉलीवुड की हसीनाएं)
अमेरिका में भी फिल्म रामायण का जलवा (pic credit-ramayana movie)
फिल्म रामायण का अमेरिका में जलवा
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका में ‘रामायण’ की प्रीमियर एडवांस बुकिंग 24 घंटे के भीतर 6.31 लाख डॉलर से बढ़कर 8 लाख डॉलर तक पहुंच गई। यानी फिल्म की बिक्री में करीब 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इस दौरान 1.69 लाख डॉलर के अतिरिक्त टिकट बिके। रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद यह फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त है। अब फिल्म रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश में है। ‘एनिमल’ ने उत्तरी अमेरिका में हिंदी फिल्म के प्रीमियर के लिए करीब 10 लाख डॉलर की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी। हालांकि, ‘रामायण’ को अभी इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए और टिकट बेचने होंगे।
भारत में भी एडवांस बुकिंग मजबूत
अमेरिका के साथ भारत में भी ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने देश में अब तक करीब 16.38 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है। इसमें ब्लॉक की गई सीटों की रकम भी शामिल है। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 13.55 करोड़ रुपये है। हिंदी संस्करण सबसे आगे है, जबकि कन्नड़ और तेलुगु संस्करणों से भी टिकटों की बिक्री हो रही है। शहरों में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है, जबकि बेंगलुरु और मुंबई में भी अच्छी बुकिंग दर्ज की गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होने वाली है। पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।
