Raja Shivaji Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म राजा शिवाजी रिलीज होने के बाद से अपनी स्टोरी के साथ-साथ कमाई को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म राजा शिवाजी ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: 2026 के 5वें सबसे सक्सेसफुल एक्टर बने Riteish Deshmukh, देखें लिस्ट)
फिल्म राजा शिवाजी ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)
'राजा शिवाजी' की कमाई में आया उछाल
एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी एक बार फिर से अपनी कमाई की वजह से चर्चा में है। फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई ने 9वें दिन फिर से रफ्तार पकड़ ली है। Sacnilk की खबर के अनुसार रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म राजा शिवाजी ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई में 8वें दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म राजा शिवाजी की कुल कमाई 61.45 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी की 9वें दिन की कमाई के ये आंकड़ें अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलेगा।(ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: 'पहले से तय नहीं था' सलमान के कैमियो पर रितेश, 'छावा' से हो रही तुलना पर भी तोड़ी चुप्पी -EXCLUSIVE)
फिल्म राजा शिवाजी ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री पटवर्धन और संजय दत्त भी अहम रोल में है। रितेश देशमुख ने फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन का भी काम किया है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
