Raja Shivaji BO Collection Day 2: रितेश देशमुख की फिल्म ने दूसरे दिन भी जमाई धाक, डबल डिजिट में कमाए करोड़ों

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। मूवी ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड मूवी 'राजा शिवाजी' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। खास बात तो यह है कि 'राजा शिवाजी' ने आते ही दर्शकों का दिल तो जीता ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) ने ओपनिंग पर जबरदस्त कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन भी रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की 'राजा शिवाजी' फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा। पहले शनिवार को भी फिल्म ने डबल डिजिट में जबरदस्त कमाई की है। यह भी पढ़ें: 'तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते...' Raja Shivaji में रोल के लिए सलमान ने रितेश से की थी बात

raja shivaji box office collection

'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) की कमाई में ओपनिंग के मुकाबले हल्की गिरावट जरूर आई है। लेकिन माना जा रहा है कि रविवार को इसकी कमाई में चार चांद लग सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने दूसरे दिन 12.55 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 6,275 शोज के साथ बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छापे। वहीं बीते शनिवार को 'राजा शिवाजी' की ऑक्युपेंसी सिनेमाघरों में करीब 28.9 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि ओपनिंग के मुकाबले थोड़ी कम जरूर है। दोनों दिनों के हिसाब से 'राजा शिवाजी' मूवी अभी तक कुल 26.06 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: 'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, तोड़े कई रिकॉर्ड

    End of Feed