Raid 2 Box Office Day 6: मंगलवार के दिन अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' की कमाई में दिखी गिरावट, देखें आंकड़े

Raid 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 6 दिन पूरे कर लिए हैं। ऑडियंस की ओर से मिल रहे भरपूर प्यार की वजह से फिल्म दिन-ब-दिन धांसू कमाई करने में लगी हुई है। आइए देखें फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Ajay Devgn's Raid 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है। ऑडियंस की ओर से मिल रहे भरपूर प्यार की वजह से यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। वीकेंड में धांसू कमाई करने के बाद अब यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखते हैं अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

Raid 2 Box Office Collection Day 6

'रेड 2' 100 करोड़ी होने से है एक कदम दूर

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर मंडे टेस्ट को पास करते हुए फिल्म 'रेड 2' ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह मूवी अब तक 85.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 100 करोड़ी होने से अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बाद एक कदम दूर है। यह आंकड़ा 'रेड 2' एक हफ्ता खत्म होने से पहले ही पार कर लेगी।

End of Feed