Pushpa 2: The Rule Box office Collection: 27वें दिन हुई अल्लू अर्जुन की चांदी, कमा डाले इतने करोड़

Allu Arjun's 'Pushpa 2: The Rule' box office collection Day 27: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की कमाई हर दिन मेकर्स को नए-नए सरप्राइज दे रही है। यह फिल्म अब तक कई रिकार्ड्स तोड़ चुकी है। फिल्म ने 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है।

'Pushpa 2: The Rule' box office collection Day 27: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुए 27 दिन हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 27 दिनों के बाद भी अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर की कमाई जारी है। धांसू ओपनिंग लेने के बाद यह भी हर दिन नए-नए रिकार्ड्स बनाने में सफल रही है। यह मूवी अब तक 1171 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। आइए देखें 'पुष्पा 2' ने साल 2024 के आखिरी दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

'Pushpa 2-The Rule' box office collection day 7

27 वें दिन भी 'पुष्पा 2' ने की ताबड़तोड़ कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में 'पुष्पा 2' ने 264.8 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 129.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी ने मंगलवार के दिन 7.65 करोड़ रुपये का करोबार किया है। यह मूवी अब तक सभी भाषाओं में 1171.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'बाहुबली 2' और यश की 'केजीएफ 2' सहित कई मूवीज के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

End of Feed