Pushpa 2 Hindi Box Office Day 21: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई अब भी धमाकेदार है। तरण आदर्श के ताजा ट्वीट के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 ने हिन्दी भाषा में 15.50 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 731 करोड़ के पार निकल चुकी है। पुष्पा 2 को हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर तीसरा हफ्ता चल रहा है लेकिन इसके आंकड़े अब भी लोगों को चौंका रहे हैं। फिल्म पुष्पा 2 ने शुक्रवार को 12.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 20.50 करोड़ रुपये, रविवार को 27 करोड़ रुपये, सोमवार को 11.75 करोड़ रुपये, मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पुष्पा 2 हिन्दी ने 21वें दिन की वरुण धवन की बेबी जॉन से ज्यादा कमाई
वरुण धवन की बेबी जॉन क्रिसमस के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर आई है। बेबी जॉन पहले दिन 11 करोड़ की कमाई ही कर पायी है लेकिन इससे 21 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 ने इससे ज्यादा कमाई करके लोगों को चौंका दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं कि इतने दिनों के बाद भी हिन्दी भाषी दर्शक पुष्पा 2 को बेबी जॉन के ऊपर प्राथमिकता क्यों दे रहे हैं? पुष्पा 2 में एक कमाल का डायलॉग है... पुष्पा फायर नहीं वाइल्ड फायर है... अल्लू अर्जुन की मूवी पर यह एकदम फिट बैठ रहा है।
क्रिसमस 2024 का मिला पुष्पा 2 को फायदा
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को क्रिसमस का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि नई फिल्म से ज्यादा दर्शक इसी के लिए एक्साइटेड हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो कल से शुरू होने वाले वीकेंड पर भी पुष्पा 2 का जलवा रहेगा और इसके नीचे कई फिल्म दबकर अपना दम तोड़ देंगी।
