Pushpa 2 Box Office Collection Day 5 (Hindi): सलमान खान की टाइगर 3 के आगे हार गई पुष्पा 2, सोमवार को लगा तगड़ा झटका

Pushpa 2 Box Office Collection Day 5 (Hindi): अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बेशक गिरावट देखने को मिली हो। बावजूद इसके यह फिल्म पहले सोमवार को दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 5 (Hindi): अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक बेहतरीन परफॉर्म किया है। धमाकेदार ओपनिंग करने के बाद पहले वीकेंड के पर भी मूवी में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। बावजूद इसके यह फिल्म पहले सोमवार को दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 4 (Hindi): 'क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में' चौथे दिन पुष्पा 2 ने किया ये कारनामा

Pushpa 2 could not beat Tiger 3 record

Pushpa 2 could not beat Tiger 3 record

भारत में इस एक्शन-ड्रामा का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब पांचवें दिन के बाद लगभग 593.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें से पुष्पा 2 ने तेलुगु में 211.7 करोड़, हिंदी भाषा में 331.7 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके तमिल वर्जन ने ₹34.45 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि कन्नड़ में ₹4.05 करोड़ और मलयालम में ₹11.2 करोड़ की कमाई की है। पहले सोमवार को भी मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म, सलमान खान की टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही है। यहां फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed