Pushpa 2 box office Collection: 20वें दिन भी चला अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का जादू, कमाई ने किया मेकर्स को हैरान

Allu Arjun's Pushpa 2 Box Office Collection Day 20: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के कलेक्शन में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। फिल्म ने सोमवार से ज्यादा मंगलवार के दिन कमाई की है। अब यह मूवी धीरे-धीरे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 20: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpaa 2: The Rule) ने रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने सिनेमाघरों में सफल 20 दिन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 20 दिनों के बाद भी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। मंगलवार के दिन भी 'पुष्पा 2' ने सोमवार से ज्यादा कलेक्शन किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अब जल्दी ही भारत में 1100 करोड़ रुपये कमा लेगी।

Pushpa 2 Box Office Collection

1100 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द होगी शामिल

सैकनिल्क की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने 20वें दिन 14.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 20 दिनों के अंदर यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में अब तक 1089 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 1100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। आने वाले वीकेंड में अब 'पुष्पा 2' की कमाई पर 'बेबी जॉन' रिलीज होने से असर पड़ेगा।

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान