PPAWD Box office Day 4: आयुष्मान खुराना स्टारर की कमाई में दिखी 58% की गिरावट, देखें आंकड़े

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 4: आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'पति पत्नी और वो दो' ने सोमवार को निराशाजनक कमाई कर मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 4: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) ने शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई की थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रहने वाली है। 4 दिनों के कलेक्शन को देखने एक बाद सारी उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि चौथे दिन 'पति पत्नी और वो दो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 58% से ज्यादा की गिरावट दर्ज कराई है। आइए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 4: तृषा-सूर्या स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन)

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 4

'पति पत्नी और वो दो' ने की निराशाजनक कमाई (Pic Credit: Instagram)

धड़ाम से गिर गई 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने शुरुआती वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई की थी। पहले सोमवार को इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 58.1% की भारी गिरावट दर्ज कराई है। Sacnilk के अनुसार 'पति पत्नी और वो 2' ने सोमवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए जबकि इसके 5,563 शोज रखे गए थे। इस मूवी की इंडिया में ग्रॉस कमाई 24.84 करोड़ रुपये और नेट कमाई 20.75 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी 28.84 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। आने वाले दिनों में 'पति, पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, हलचल मचते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम)

फ्लॉप साबित हो सकती है 'पति पत्नी और वो दो'

आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को मेकर्स ने बनाने में 65 करोड़ रुपये के लगभग खर्च किए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि अगर फिल्म की कमाई में ऐसे ही गिरावट देखने को मिलती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो सकती है। आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस मूवी में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, दुर्गेश कुमार और दीपिका अमीन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

End of Feed