Param Sundari Box Office: 50 करोड़ी बन गई सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म, कमाई देख खुश हुए मेकर्स

'Param Sundari' Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक ड्रामा 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari) 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

'Param Sundari' Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' कुछ ही दिनों पहले रिलीज ही थी। इस रोमांटिक कॉमेडी को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। बीते शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' और विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने के बाद भी 'परम सुंदरी' अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही है। खुशी की बात यह है कि सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें यह मूवी अब तक कितने रुपये कमा चुकी है।

Param Sundari Box Office

Image Source: IMDb

50 करोड़ रुपये के पार हुई 'परम सुंदरी' की कमाई

दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' ने 10वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी अब 43.40 करोड़ रुपये छाप चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात जाए तो इस मूवी का कारोबार 50 करोड़ रुपये के पर पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च किये थे।

End of Feed