OM Box Office Day 4: सुस्त पड़ी धनुष-ममूटी की फिल्म, सोमवार को दर्ज कराई 64% की गिरावट

OM Operation Mole Box Office Day 4: धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' ने भले ही तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया लेकिन सोमवार ने इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट दर्ज कराई है।

OM Operation Mole Box Office Day 4: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' (OM: Operation Mole) ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई की। अब इस मूवी की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कराई थी, जिसे देखने के बाद निर्माताओं की उम्मीद भी बढ़ गई थी। हालांकि शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बावजूद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

OM Operation Mole Box Office Day 4

'ओम' मूवी ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

चौथे दिन धड़ाम से गिरी 'ओम' की कमाई

सैकनिल्क ने धनुष और ममूटी स्टारर फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' के चौथे दिन यानी सोमवार के अनुमानित आंकड़े साझा किये हैं। पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। भारत में इस मूवी ने केवल 5.71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस आंकड़े को देखने के बाद मेकर्स की चिंता भी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 55.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस मूवी ने सोमवार को 21.9 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।

End of Feed