O Romeo Box Office Collection Day 4: विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली थी। खास बात यह है की इस मूवी ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया। मगर सोमवार आते ही शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का दम निकल गया है। इस मूवी ने चौथे दिन बेहद ही निराशाजनक कमाई की है, जिसे देख मेकर्स की चिंता डबल हो गई है।
Pic Credit: X
मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई 'ओ रोमियो'
शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी स्टारर 'ओ रोमियो' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने केवल 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हैरानी की बात यह है कि 'ओ रोमियो' मंडे टेस्ट भी पास नहीं कर पाई है। चार दिनों में इस मूवी ने 34.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सोमवार के कलेक्शन को देखने के बाद अब वीक डे में 'ओ रोमियो' का और भी बुरा हाल देखने को मिल सकता है। इस फिल्म से मेकर्स की उम्मीदें भी खत्म होती नजर आ रही हैं। (इसे भी पढ़ें: हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान की कमर तोड़ देते संजय दत्त, रहमान डकैत बनकर आतंक मचाता ये सुपरस्टार)
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। दर्शकों की ओर से इसे शानदार रिव्यू मिले थे। हालांकि ज्यादातर फिल्मों की तरह वीकेंड की भीड़ कम होने के बाद असली चुनौती वीक डेज में शुरू होती है और 'ओ रोमियो' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। 100 करोड़ी बनने के लिए यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' से प्रेरित यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड के बारे में है।
