बॉक्स ऑफिस

O Romeo Box Office Collection Day 5: 40 करोड़ी होने से एक इंच दूर है शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, कमाए इतने करोड़

O Romeo Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें इस फिल्म ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं।

Image

Pic Credit: X

O Romeo Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' को दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिले थे। शाहिद-त्रिप्ती के अभिनय के भी खूब सराहना की गई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन डे वीकेंड वीक यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर की कहानी विशाल भारद्वाज ने ही लिखी है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनेक मुताबिक यह मूवी आने वाले दिनों में 50 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी।

5वें दिन 'ओ रोमियो' का इतना रहा कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk ने जो अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने मंगलवार को लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए थे। अब इन 5 दिनों में 'ओ रोमियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 39.9 का बिजनेस कर लिया है। इस मूवी को अपने बजट क क्रॉस करने के लिए अभी भी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने की जरुरत है। (इसे भी पढ़ें: Salim Khan Hospitalised: सलीम खान को देखने पहुंचे जावेद अख्तर-संजय दत्त सहित ये सेलेब्स, देर रात सलमान भी आए नजर)

'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर फिल्म 'तू या मैं' से बॉक्स ऑफिस पर टकराने के बाद भी शाहिद कपूर-त्रिप्ती डिमरी की 'ओ रोमियो' ने ज्यादा कमाई की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article