महेश बाबू की मुरारी फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के बाद भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फैंस ने इस फिल्म को 23 साल बाद भी खुले दिल से अपनाया है। फिल्म ने न केवल तेलुगु राज्यों में बल्कि हिंदी भाषा में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। मुरारी ने दूसरे दिन एडवांस बुकिंग में भी लाखों की कमाई कर ली है।
Murari Re-Release
महेश बाबू की दोबारा रिलीज हुई फिल्मों में बिजनेसमैन के बाद मुरारी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। बता दें पवन कल्याण की खुशी ने दोबारा रिलीज में 7.76 करोड़ की कमाई की थी। फिर महेश बाबू की फिल्म बिजनेसमैन ने 5.90 करोड़ की कमाई की थी। अब मुरारी ने पहले दिन 5.50 करोड़ की कमाई की है। मुरारी बिजनेसमैन का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुरारी क्या खुशी का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी की नहीं।
कितनी हुई कमाई
फिल्म ने अपने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के जरिए ही 2.75 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की। भारत में, हैदराबाद में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और ताज़ा अपडेट के अनुसार, दूसरे दिन की प्री-सेल 65 लाख की कमाई के साथ बंद हुई। यह एक ज़बरदस्त कमाई है। महेश बाबू के अलावा मुरारी में सोनाली बेंद्रे, लक्ष्मी और अन्य प्रमुख भूमिका में हैं। यह 17 फरवरी, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
