Mr and Mrs Mahi Box office Day 6: 50 करोड़ी होने में इतने कदम दूर है जान्हवी कपूर-राजकुमार राव स्टारर, इतने करोड़ हुई कमाई

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) की कमाई रुकने का नाम नही ले रही है। यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले सकती है।

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 6: 31 मई यानि कि शुकवार को बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) को निर्माताओं ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की ये फिल्म धीरे-धीरे अब 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने बुधवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Mr and Mrs Mahi Box office Day 6

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अच्छी कमाई कर रही है। वीकेंड में अच्छी शुरुआत करने के बाद वीक डेज के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने छठे दिन यानि बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म अब तक 22.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी हैं।

End of Feed