बॉक्स ऑफिस

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection: राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म की कमाई में आई गिरावट, जानें 7वें दिन का कलेक्शन

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिलने के बाद भी कमाई में उछाल देखने को नहीं मिल रहा है।

Image

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को दर्शकों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म को वीक डे पर काफी स्ट्रगल करना पड़ रह है। फिल्म के लिए 2 करोड़ का आकंड़ा पार करना भी मुश्किल हो रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने 7वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

मिस्टर एंड मिसेज माही को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 7 दिन हो गए है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई गिरते जा रही है। वीकेंड पर भी फिल्म को ठंडा रिस्पॉन्स मिला था। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 24.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

मिस्टर एंड मिसेज माही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ की कमाई की थी और तीसरे दिन 5.5 करोड़ का बिजनेस किया था। चौथे दिन 2.15 करोड़ और पांचवें दिन 1.85 और छठे दिन 1.85 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है और ऐसे में फिल्म के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। आज यानी 7 जून को शरवरी वाघ की मुंज्या रिलीज हो रही है। मुंज्या को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है। मुंज्या राजकुमार की मिस्टर एंड मिसेज माही को कड़ी टक्कर देने वाली है।

मिस्टर एंड मिसेज की कहानी

फिल्म की कहानी महेंद्र (राजकुमार राव) और महिमा (जाह्नवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। महेंद्र असफल क्रिकेटर है और वो फिर अपनी पत्नी महिमा को महिला क्रिकेटर बनाने की ठानता है। दोनों इस मुश्किल सफर को कैसे तय करते हैं। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article