Mirai box office collection day 5: साउथ एक्टर कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा (Teja Sajja) और मांचू मनोज की फिल्म 'मिराई' (Mirai) को हरकोई पसंद कर रहा है। इस मूवी ने 12 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस मूवी को शानदार रिव्यू मिले हैं, जिसका फायदा फिल्म के कलेक्शन को देख साफ नजर आ रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।
Image Source: IMDb
मंगलवार को 'मिराई' ने की धांसू कमाई
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' ने 5वें दिन 5.75 करोड़ रुपये शानदार कलेक्शन किया है। मंगलवार के कलेक्शन क देखकर मेकर्स भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह मूवी रिलीज डे से लेकर अब तक 56.75 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। आने वाले दिनों में मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल साबित होगी।
कार्तिक गट्टमनेनी की फिल्म 'मिराई' में तेजा सज्जा (Teja Sajja) की टक्कर मांचू मनोज से होती दिखाई दे रही हैं। दोनों स्टार्स की एक्टिंग ने फैन्स को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म में मनोज मांचू मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी में तनजा केलर, रितिका नायक, जगपति बाबू और श्रिया सरन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
